रायपुर। Vishnu Deo Sai के रायपुर आगमन पर राजधानी स्थित Swami Vivekananda Airport में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय और नवनियुक्त मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर लौटे मुख्यमंत्री श्री साय के स्वागत में एयरपोर्ट परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री Arun Sao एवं उप मुख्यमंत्री Vijay Sharma भी मौजूद रहे। भाजपा प्रतिनिधियों, महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री सहित सभी जनप्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक, सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि वे पश्चिम बंगाल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर लौटे हैं, जहां देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi, केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah, कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा एवं एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित रहे। उन्होंने समारोह को लोकतंत्र की ऐतिहासिक जीत बताते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में अब विकास और सुशासन का नया अध्याय शुरू होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम Bengal की जनता ने लंबे समय बाद भय और दबाव की राजनीति से मुक्ति पाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में अब प्रदेश में सभी वर्गों के विकास के लिए तेजी से कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।
इस अवसर पर खाद्य मंत्री Dayaldas Baghel, छत्तीसगढ़ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।















