ईंधन बचत की अनोखी पहल: सभापति नूतन सिंह ठाकुर सप्ताह में दो दिन मोटरसाइकिल से करेंगे सफर,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। बढ़ती ईंधन खपत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने फैसला लिया है कि सप्ताह में दो दिन सरकारी इनोवा वाहन के बजाय अपनी निजी मोटरसाइकिल से कार्यालय और शासकीय कार्यों के लिए आवागमन करेंगे।

सभापति श्री ठाकुर ने कहा कि वर्तमान समय में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती खपत न सिर्फ आर्थिक बोझ बढ़ा रही है, बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा रही है।

जनप्रतिनिधियों को स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।

उन्होंने आम नागरिकों, शासकीय कर्मचारियों और अन्य जनप्रतिनिधियों से अपील की कि अनावश्यक वाहन उपयोग कम करें, छोटी दूरी के लिए दोपहिया या साइकिल का इस्तेमाल करें और जहां संभव हो कार-पूलिंग अपनाएं।

नगर निगम क्षेत्र में इस पहल को लेकर सकारात्मक चर्चा शुरू हो गई है। सामाजिक संगठनों और युवाओं ने इसे प्रेरणादायी कदम बताया है। सभापति ने कहा, “देश सेवा केवल बड़े कार्यों से नहीं, बल्कि छोटे-छोटे जिम्मेदार निर्णयों से भी होती है।”

श्री ठाकुर की इस पहल से ईंधन बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जागरूकता बढ़ने की उम्मीद है।

- Advertisement -
Latest News

🌈🔥 बड़ी खबर | कोरबा नगर निगम जोन कार्यालय 🔥🌈🔴 मंत्री लखन लाल देवांगन पहुंचे ‘सेवा सेतु अभियान’ में 🔴🟡 ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर...

🟢 जनता से किया आत्मीय संवाद, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ 🟢📍 कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

More Articles Like This