राशन दुकान दिलाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप, कांग्रेस नेता पर मारपीट का केस दर्ज

Must Read

कोरबा। जिले में राशन दुकान संचालन दिलाने के नाम पर पैसे लेने और बाद में मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कांग्रेस सेवा दल से जुड़े नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पथरीपारा निवासी Rohit Miri ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी त्रिवेणी मिरी की पहचान Pradeep Purayne से कांग्रेस सेवा दल के माध्यम से हुई थी।

आरोप है कि प्रदीप पुरायणे ने शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन का काम दिलाने के नाम पर 25 हजार रुपये लिए थे। साथ ही आश्वासन दिया था कि यदि काम नहीं हो पाया तो रकम वापस कर दी जाएगी। लेकिन लंबे समय बीत जाने के बाद भी पैसा वापस नहीं किया गया।

पीड़ित के मुताबिक 11 मई 2026 की शाम वह अपनी पत्नी के साथ रूमगढ़ स्थित प्रदीप पुरायणे के घर पैसा मांगने पहुंचा था। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि गुस्से में आकर प्रदीप ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

हमले में रोहित मिरी के सिर, हाथ, गर्दन और पैर में चोटें आई हैं। घायल अवस्था में उसने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Latest News

🌈🔥 बड़ी खबर | कोरबा नगर निगम जोन कार्यालय 🔥🌈🔴 मंत्री लखन लाल देवांगन पहुंचे ‘सेवा सेतु अभियान’ में 🔴🟡 ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर...

🟢 जनता से किया आत्मीय संवाद, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ 🟢📍 कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

More Articles Like This