भारत विकास परिषद की शक्ति स्वरूपा इकाई की आवश्यक बैठक सम्पन्न

Must Read


कोरबा। भारत विकास परिषद की शक्ति स्वरूपा इकाई की एक आवश्यक बैठक इकाई की संरक्षिका मधु पाण्डेय के निवास पर आयोजित की गई। बैठक में इकाई द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए बीपीएल वर्ग की बालिकाओं के लिए निःशुल्क ब्यूटी पार्लर कोर्स प्रारंभ करने तथा सिलाई प्रशिक्षण देने का महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि यह निःशुल्क प्रशिक्षण कक्षाएं आगामी 1 जून से प्रारंभ की जाएंगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिल सके।


बैठक में मुख्य रूप से इकाई की अध्यक्ष पदमिनी साहू, सचिव अनिमा प्रसाद, संरक्षिका मधु पाण्डेय, भारती अरोरा, पूर्णिमा सोनी, सिमरन कौर, मीना पुरी एवं ज्योति जुनेजा उपस्थित रहीं।


इकाई की पदाधिकारियों ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

- Advertisement -
Latest News

🟥🟨🟩🚨 कोरबा से बड़ी खबर,🚧 सोनालिया फाटक अंडरब्रिज का सपना अब होगा साकार! 🚧🚧 देखिए विडिओ

🔴 मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रयासों से निर्माण की तैयारियां तेज🟢 मौके पर पहुंची JCB और मजदूरों की टीम🔵...

More Articles Like This