20 मई को देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल, मेडिकल दुकानें रहेंगी बंद — लोगों से पहले दवाइयाँ खरीदने की अपील

Must Read


नई दिल्ली। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) ने 20 मई 2026, बुधवार को देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल की घोषणा की है। इस दौरान देशभर की मेडिकल दुकानें सुबह से मध्यरात्रि तक 24 घंटे के लिए बंद रहेंगी। संगठन के अनुसार, इस हड़ताल में भारत की 12 लाख से अधिक फार्मेसियां हिस्सा लेंगी।


हड़ताल को देखते हुए नागरिकों और मरीजों से आवश्यक दवाइयों का स्टॉक पहले से तैयार रखने की अपील की गई है, ताकि किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना न करना पड़े। विशेष रूप से ब्लड प्रेशर (BP), डायबिटीज, हृदय रोग, अस्थमा और अन्य नियमित दवाइयों का पर्याप्त इंतजाम करने को कहा गया है।


संगठन ने सलाह दी है कि लोग 18 और 19 मई तक अपनी जरूरी दवाइयों की खरीदारी कर लें। साथ ही इंसुलिन, इनहेलर, बच्चों की आवश्यक सिरप और नियमित प्रिस्क्रिप्शन दवाइयों का स्टॉक बनाए रखने पर भी जोर दिया गया है।


हालांकि, केमिस्ट संघों ने यह स्पष्ट किया है कि आपातकालीन दवाइयों की उपलब्धता अस्पतालों से जुड़ी चुनिंदा फार्मेसियों में जारी रहेगी। स्थानीय रिटेल मेडिकल दुकानें बंद रहेंगी, लेकिन गंभीर मरीजों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कुछ आपात सेवाएं चालू रखने की व्यवस्था की जाएगी।
AIOCD ने आम लोगों से इस सूचना को अपने परिवार, मित्रों और पड़ोसियों तक पहुंचाने की अपील की है, ताकि समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां की जा सकें।

- Advertisement -
Latest News

गृह मंत्री और पुलिस पर कथित आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाला वन विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

कोरबा। सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के मामले में कोरबा जिले की बांगो पुलिस ने कटघोरा...

More Articles Like This