कोरबा में “खुशियों का पासवर्ड” कार्यक्रम का आयोजन, डॉ. सचिन परब ने दिए सकारात्मक जीवन के सूत्र

Must Read

कोरबा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं रोटरी क्लब ऑफ कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में राजीव गांधी ऑडिटोरियम, इंदिरा स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में “खुशियों का पासवर्ड” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुंबई से पधारे सुप्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर, हिप्नोथेरेपिस्ट एवं लाइफ कोच डॉ. सचिन परब ने अपने प्रेरणादायी विचारों से उपस्थित लोगों को सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में लखनलाल देवांगन की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, श्री अशोक चवलानी, श्रीमती रूक्मणी, श्रीमती बिंदु, श्रीमती स्मृति, श्री नितिन चतुर्वेदी, श्री मुरलीधर, श्री अशोक मोदी, श्री पारस जैन, श्री सत्यनारायण बुधिया, श्री शेखर, डॉ. देव सहित संस्था से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में डॉ. सचिन परब ने मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और खुशहाल जीवन के महत्वपूर्ण सूत्र साझा किए। उन्होंने कहा कि जीवन में खुशियों का वास्तविक पासवर्ड आत्मविश्वास, सकारात्मक दृष्टिकोण और संतुलित जीवनशैली में छिपा है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रेरणादायी सत्र का लाभ उठाया और ऐसे आयोजनों को समाज में नई ऊर्जा एवं सकारात्मक सोच का संचार करने वाला बताया। अंत में आयोजन को सफल बनाने के लिए समस्त आयोजक मंडल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

- Advertisement -
Latest News

कोयला विवाद में मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास की धारा बढ़ी,देखिए विडिओ

📍 थाना दीपका, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)कोरबा पुलिस ने कोयला गिराने की पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के मामले...

More Articles Like This