कोरबा में अवैध कबाड़ कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, दो दिनों में कई वाहन जब्त,

Must Read

कोरबा। जिले में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बीते दो दिनों के भीतर कबाड़ से भरे कई वाहनों की जब्ती ने यह संकेत दिया है कि प्रतिबंध और नियंत्रण के दावों के बावजूद अवैध कारोबार अब भी सक्रिय है।

जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले उरगा और बालको थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध कबाड़ परिवहन में लगे वाहनों को जब्त किया था। वहीं ताजा कार्रवाई में सीएसईबी चौकी पुलिस ने मंगलवार देर रात लोहे के पाइप और कटे-फटे कबाड़ से भरे दो वाहनों को पकड़ लिया। दोनों वाहनों के संबंध में पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है तथा वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

लगातार हो रही इन कार्रवाइयों ने जिले में सक्रिय अवैध कबाड़ नेटवर्क पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन की ओर से समय-समय पर अवैध कबाड़ कारोबार पर नियंत्रण के दावे किए जाते रहे हैं, लेकिन आए दिन कबाड़ से भरे वाहनों का पकड़ा जाना इन दावों पर सवालिया निशान लगा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अवैध कबाड़ कारोबार पर प्रभावी रोक लग चुकी है, तो फिर इतनी बड़ी मात्रा में कबाड़ का परिवहन आखिर कहां से और किसके लिए किया जा रहा है। लगातार सामने आ रहे मामलों से यह स्पष्ट होता है कि जिले में इस कारोबार की जड़ें अभी भी पूरी तरह समाप्त नहीं हुई हैं।

हालांकि पुलिस की सक्रियता से अवैध कारोबारियों में हड़कंप का माहौल है, लेकिन केवल वाहनों की जब्ती से आगे बढ़कर उन स्रोतों और पूरे नेटवर्क तक पहुंचना भी आवश्यक माना जा रहा है, जहां से यह कारोबार संचालित हो रहा है। अब जिलेवासियों की नजर इस बात पर है कि प्रशासन और पुलिस इस अवैध कारोबार की पूरी श्रृंखला पर कब और कितनी प्रभावी कार्रवाई कर पाते हैं।

- Advertisement -
Latest News

🚨 ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI की जांच तेज, गिरिबाला सिंह के घर पहुंची टीम 🚨देखिए विडिओ

Twisha Sharma मौत मामले में जांच लगातार आगे बढ़ रही है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए Central...

More Articles Like This