कोरबा में आधी रात ‘बोलेरो गैंग’ का आतंक : ASI के बेटे को कुचलने की कोशिश,पत्रकार पर जानलेवा हमला और लूट,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा :-  शनिवार-रविवार की मध्य रात लगभग 1 से 3 के बीच मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र अंतर्गत बुधवारी बायपास मार्ग पर बोलेरो सवारों के द्वारा युवक चंद्रमणि रात्रे (दादू) को टक्कर मारकर भागते हुए घटना का वीडियो सामने आया है। गंभीर घायल युवक कोरबा जिला पुलिस बल में कार्यरत एएसआई रामनारायण रात्रे का पुत्र है।

वह अपने मित्रों के साथ घटना स्थल पर कार में था। बोलेरो सवारों के द्वारा बेवजह का विवाद रास्ता छोड़ने को लेकर किया गया। इस बीच चंद्रमणि जैसे ही कार से बाहर निकला और सड़क पर पहुंचा था कि एकाएक बोलेरो चालक ने तेज रफ्तार से गाड़ी आगे बढ़ा दी और सड़क पर उसे को टक्कर मारकर तेज रफ्तार से भाग निकले। घटना होते ही उसके साथियों में हड़कम्प मच गई।

उसके साथी युवा पत्रकार व साहिल निर्मलकर ने एक स्कूटी से उक्त दुर्घटनाकारित बोलेरो का पीछा किया। रास्ते में बलगी मार्ग में पीछा कर रहे पत्रकार अरविंद राठौर को कार में जबरन बिठाकर मारपीट की गई। करीब 25 से 30 की संख्या में युवकों के द्वारा अरविंद पर हमला किया गया।

पत्रकार को मरा समझ कर उसे वहीं फेंक दिया गया। हमलावरों ने उसके पैंट की जेब में रखे एक लाख रुपए, आईफोन, हाथ में पहनी हुई सोने की अंगूठी, गले से सोने का चैन आदि निकाल लिया।

इस पूरे घटनाक्रम में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में पुलिस की टीम आरोपियों की धरपकड़ में लगी हुई है। कुछ युवकों को हिरासत में ले लेकर उनसे कड़ी पूछताछ कर अन्य हमलावरों का पता लगाया जा रहा है।

इस बीच यह भी अपुष्ट तौर पर जानकारी मिली है कि हमलावर युवकों का एक बड़े राजनीतिक दल के जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ संबंध है अर्थात उसके समर्थकों में शामिल हैं। फिलहाल पुलिस के द्वारा की जाने वाली कार्रवाई और धरपकड़ के बाद ही सही तस्वीर सामने आएगी।

- Advertisement -
Latest News

🚩 नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में निकली भव्य कावड़ यात्रा, बाबा कनकेश्वर धाम के लिए उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब,देखिए विडिओ

कोरबा। सावन मास के पावन अवसर पर सोमवार को कोरबा में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को...

More Articles Like This