जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा पर फूटा सभापति का गुस्सा: “दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कुर्सी छोड़ जमीन पर बैठकर करूंगा काम,देखिए विडिओ

Must Read

लोकार्पण कार्यक्रमों से दूरी बनाकर महापौर-सभापति ने जताया विरोध, निगम प्रशासन में मचा हड़कंप

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के भूमिपूजन, लोकार्पण एवं अन्य शासकीय कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित नहीं किए जाने के मुद्दे ने अब तूल पकड़ लिया है। निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने इस मामले पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए निगम आयुक्त से संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, निगम क्षेत्र के पार्षद लंबे समय से यह शिकायत करते आ रहे हैं कि उन्हें शासकीय कार्यक्रमों की सूचना समय पर नहीं दी जाती तथा वार्डों में होने वाले विकास कार्यों की जानकारी भी उनसे साझा नहीं की जाती। शनिवार को विभिन्न चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम की सूचना क्षेत्रीय पार्षदों के साथ-साथ महापौर और सभापति को भी समय रहते नहीं दी गई।

इससे नाराज होकर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत और सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने शनिवार को आयोजित कई लोकार्पण कार्यक्रमों से दूरी बना ली। इस घटनाक्रम के बाद कई पार्षदों ने भी निगम अधिकारियों पर उनकी लगातार उपेक्षा करने और समस्याओं को अनसुना करने का आरोप लगाते हुए महापौर एवं सभापति से शिकायत की।

मामले को गंभीरता से लेते हुए महापौर और सभापति दोनों ने निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और निगम आयुक्त के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराई। सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा करने वाले दोषी अधिकारियों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो वे सोमवार से अपनी कुर्सी हटाकर जमीन पर बैठकर निगम का कार्य करेंगे।

सभापति की इस चेतावनी के बाद निगम के गलियारों में हड़कंप मच गया है। लंबे समय से जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा और उनकी बातों को अनसुना किए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन अब सभापति द्वारा खुलकर विरोध दर्ज कराने से मामला और गरमा गया है।

अब सबकी निगाहें निगम आयुक्त की कार्रवाई पर टिकी हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि जनप्रतिनिधियों की नाराजगी के बीच निगम प्रशासन दोषी अधिकारियों के खिलाफ क्या कदम उठाता है।

- Advertisement -
Latest News

सोशल मीडिया पर बस किराया बढ़ने की खबर भ्रामक, कोरबा बस स्टैंड में यात्रियों और संचालकों ने किया खंडन

कोरबा। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है...

More Articles Like This