मानिकपुर हत्या कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार देखिए विडिओ

Must Read

बलगी डकैती कांड में भी निकला शामिल, कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कोरबा। “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर क्षेत्र में हुए चर्चित हत्या प्रकरण का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की संलिप्तता बलगी डकैती कांड में भी सामने आई है।


जानकारी के अनुसार, साकेत कॉलोनी जमनीपाली निवासी शुभम सिंह बघेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 06-07 जून 2026 की दरमियानी रात उसके परिचित चन्द्रमणि रात्रे उर्फ दादू को बोलेरो वाहन से गंभीर रूप से टक्कर मारकर जानलेवा हमला किया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली में अपराध दर्ज कर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने लगातार जांच करते हुए 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की। तकनीकी साक्ष्य और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेन्द्र साहू उर्फ कुनाल साहू (22 वर्ष) निवासी कड़ारी थाना बाराद्वार जिला सक्ती, हाल मुकाम विकास नगर कुसमुंडा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी योगेन्द्र बघेल उर्फ योगी के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के बयान के आधार पर घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन CG-12 BD-5025 को जप्त किया गया है।
जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी बालगी क्षेत्र में हुई डकैती की घटना में भी शामिल था। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है तथा घटना में प्रयुक्त वेन्यू कार और स्कूटी वाहन जप्त किए जा चुके हैं।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में अन्य आरोपियों और साक्ष्यों को लेकर विवेचना जारी है।
कोरबा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपराध और अपराधियों से जुड़ी किसी भी सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि सुरक्षित और अपराधमुक्त कोरबा के निर्माण में सहयोग मिल सके।

- Advertisement -
Latest News

SECL में ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2026’ का शुभारंभ, सीएमडी हरीश दुहन ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

बिलासपुर,16 जून । भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में सोमवार 16 जून...

More Articles Like This