भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, मंदिर में पूजा-अर्चना और वृद्धाश्रम में फल वितरण

Must Read

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष Saroj Pandey का जन्मदिन सोमवार को कोरबा जिले में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। उनके समर्थकों द्वारा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा समर्थक विकास अग्रवाल एवं आरती अग्रवाल ने सर्वमंगला मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर सरोज पांडेय के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूजा-अर्चना के पश्चात वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के बीच फल वितरण किया गया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी सरोज पांडेय के जन्मदिन के अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर, मिठाई बांटकर एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से जन्मदिन मनाया।
कार्यक्रम में सूरज पांडेय, राहुल शुक्ल, कमल सिंह, मनोज गोयल, रविंद्र शर्मा, कमला गुप्ता, हेमा साहू, स्मिता सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने सरोज पांडेय के दीर्घायु जीवन एवं निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की।

- Advertisement -
Latest News

खाद्य विभाग अलर्ट प्रदेश मे एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर डेयरी और होटलो की बढी निगरानी

बालोद ,06अगस्त । प्रदेश में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद बालोद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर...

More Articles Like This