कोरबा में महिला आयोग की अंतिम जनसुनवाई, बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादी,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक गुरुवार को कोरबा पहुंचीं, जहां उन्होंने महिला उत्पीड़न और पारिवारिक विवादों से जुड़े मामलों की सुनवाई की। यह उनके वर्तमान कार्यकाल की कोरबा में अंतिम जनसुनवाई बताई जा रही है।


जनसुनवाई के दौरान जिले और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं अपनी शिकायतें लेकर पहुंचीं। आयोग ने पक्षकारों की बात सुनते हुए कई मामलों में समझौते का प्रयास किया, वहीं गंभीर मामलों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। �



इस अवसर पर आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना आयोग की प्राथमिकता है। उन्होंने महिलाओं से किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में आगे आकर शिकायत दर्ज कराने की अपील की। �

जनसुनवाई में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। सुनवाई के दौरान कई लंबित मामलों का निराकरण किया गया तथा शेष प्रकरणों में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
JB News Korba | मनीष जायसवाल की रिपोर्ट

- Advertisement -
Latest News

खाद्य विभाग अलर्ट प्रदेश मे एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर डेयरी और होटलो की बढी निगरानी

बालोद ,06अगस्त । प्रदेश में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद बालोद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर...

More Articles Like This