Breaking : हैरान कर देने वाला मामला तालाब में ‘जिंदा लाश पुलिस पहुंची तो नींद से जागा युवक…

Must Read

बालोद,02 जुलाई ।छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। गुंडरदेही थाना क्षेत्र के रामसागर तालाब में एक युवक करीब दो घंटे तक पानी में इस तरह तैरता रहा कि लोगों को लगा उसकी मौत हो चुकी है। तालाब में युवक का शरीर पानी पर तैरता देख आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक बिल्कुल मृत की तरह पानी पर तैर रहा था। किसी ने भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं की और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही गुंडरदेही पुलिस मौके पर पहुंची। जैसे ही पुलिसकर्मी युवक को बाहर निकालने के लिए उसके शरीर को पकड़ने पहुंचे, युवक अचानक उठ बैठा और आंखें खोल दीं। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग और पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। युवक की पहचान सूरज ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह तालाब में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह पानी में तैरते हुए आराम करने लगा और इसी दौरान उसे गहरी नींद आ गई। करीब दो घंटे तक वह कुंभकर्ण की नींद में पानी में ही सोता रहा, जिससे लोगों ने उसे मृत समझ लिया। इस बीच युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्हें लगा कि सूरज की मौत हो गई है, जिससे  परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। लेकिन युवक के जीवित होने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली और उनके चेहरे पर खुशी लौट आई।

- Advertisement -
Latest News

छत्तीसगढ़ में बाढ़ से जनजीवन बेहाल, 300 से अधिक गांव जलमग्न; आवागमन पर भी असर

बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अवदाब के प्रभाव से पिछले तीन दिनों से बस्तर संभाग में त्राहि-त्राहि मच...

More Articles Like This