कोरबा में नशेड़ी ट्रेलर चालकों का आतंक: एक रात में तीन हादसे, लोगों ने पीट-पीटकर पुलिस को सौंपा”

Must Read

कोरबा। जिले में शराब पीकर भारी वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाए जाने के बावजूद नशेड़ी ट्रेलर चालकों का खौफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार देर रात शहर के अलग-अलग इलाकों में एक के बाद एक तीन गंभीर घटनाएँ हुईं, जिनमें नशे में चूर चालकों ने आम लोगों की जान को जोखिम में डाल दिया। हर घटना में स्थानीय लोगों ने गुस्से में आकर चालकों और हेल्परों की जमकर पिटाई की और उन्हें पुलिस के हवाले किया।
पहली घटना – मानिकपुर चौकी, शारदा विहार पेट्रोल पंप

गुरुवार रात करीब 10 बजे मानिकपुर चौकी क्षेत्र के शारदा विहार पेट्रोल पंप के पास एक ट्रेलर चालक ने शराब के नशे में अपना वाहन बीच सड़क पर खड़ा कर दिया और चाबी लगी छोड़कर इधर-उधर घूमने लगा। इससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं और करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। परेशान लोगों ने जब देखा कि चालक बेसुध है तो उन्होंने उसकी पिटाई कर दी और मानिकपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर ट्रेलर को हटवाया और चालक को हिरासत में लिया।
दूसरी घटना – रामनगर बाईपास मार्ग

दूसरी घटना रामनगर बाईपास मार्ग पर देर रात करीब 11 बजे हुई। यहाँ ट्रेलर का चालक और हेल्पर दोनों शराब के नशे में थे। तेज़ रफ्तार कोयले से लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक मकान के आंगन में घुस गया और पेड़ से टकराकर रुकी। घर के अंदर मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों ने गुस्से में चालक और हेल्पर दोनों को पीटा और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर ट्रेलर को क्रेन की सहायता से बाहर निकाला।
तीसरी घटना – कोतवाली क्षेत्र, मानिकपुर बायपास

तीसरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के मानिकपुर बायपास मार्ग पर हुई। यहाँ एक तेज़ रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरे नाले में जा गिरी। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, लेकिन नाले की गहराई देखते हुए यह बड़ी दुर्घटना बन सकती थी। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक की पिटाई की और फिर पुलिस को सूचना दी।
स्थानीय लोगों का आरोप – पुलिस कार्रवाई बेअसर

स्थानीय निवासियों ने बताया कि मानिकपुर बाईपास और रिंग रोड पर पहले भी कई बार नशे और तेज़ रफ्तार के चलते हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई जानें जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि “पुलिस की कार्रवाई का कोई असर नहीं दिख रहा।”
प्रशासन से माँग की गई है कि:नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई हो। रात्रि गश्त को बढ़ाया जाए। ट्रेलर चालकों की शराब जाँच अनिवार्य की जाए।

नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई हो। रात्रि गश्त को बढ़ाया जाए। ट्रेलर चालकों की शराब जाँच अनिवार्य की जाए।

- Advertisement -
Latest News

More Articles Like This