Instagram Reels : पत्नी के रील्स बनाने से नाराज…! तीन बच्चों के सामने पति ने चाकू से गोदकर ले ली जान…इंफ्लुएंसर की हत्या से हड़कंप

Must Read

मेरठ/उत्तर प्रदेश, 03 जुलाई। मेरठ जिले के सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा कस्बे में शुक्रवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर महिला की उसके पति ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान निशा चौहान (40) के रूप में हुई है, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं और उनके इंस्टाग्राम पर लगभग 24.4K फॉलोअर्स थे। वह ब्यूटी पार्लर चलाने के साथ-साथ रील्स भी बनाती थीं।

इंस्टाग्राम रील्स बना विवाद की वजह

परिजनों और शुरुआती जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि पति प्रदीप ने गुस्से में आकर पत्नी को बेडरूम से खींचकर हॉल में लाया और चाकू से गर्दन पर कई वार कर दिए। इसके बाद आरोपी ने खुद पर भी हमला किया। चीख-पुकार सुनकर बच्चे और पड़ोसी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला खून से लथपथ हालत में गिर चुकी थी।

तीन बच्चों के सामने टूटा परिवार

निशा चौहान अपने पति और तीन बच्चों देव (17), शुभ (16) और एंजेल (12) के साथ रहती थीं। वारदात के समय घर में मौजूद बच्चों के सामने यह खौफनाक घटना हुई, जिससे पूरा परिवार सदमे में है।

अस्पताल पहुंची पुलिस, महिला को मृत घोषित किया गया

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने निशा को मृत घोषित कर दिया, जबकि आरोपी पति का इलाज जारी है।

पुलिस जांच में जुटी, CCTV खंगाले जा रहे

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद और सोशल मीडिया एक्टिविटी को लेकर तनाव की बात सामने आ रही है। पुलिस बच्चों और परिजनों से पूछताछ कर रही है, साथ ही आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

- Advertisement -
Latest News

राज ज्वेलर्स लूटकांड: फरार तीन बदमाशों पर 10 हजार का इनाम, पुलिस ने जारी किए सीसीटीवी फोटो

कोरबा :- कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरीकला स्थित राज ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हथियार के दम पर लूट की कोशिश...

More Articles Like This