बालको की बदहाल सड़कों, जर्जर पुलिया और भारी वाहनों के मुद्दे पर भाकपा का हमला, शासन-प्रशासन पर लगाए उदासीनता के आरोप,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने बालको नगर की विभिन्न जन-समस्याओं को लेकर शासन-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी के जिला सचिव कामरेड पवन कुमार वर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि बालको क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कई बार धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे सरकार और प्रशासन की संवेदनहीनता उजागर होती है।

भाकपा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भाजपा विपक्ष में थी, तब परसाभाटा रोड की खराब स्थिति और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर आंदोलन करती थी। लेकिन अब नगर निगम में भाजपा की सरकार होने के बावजूद वही सड़क बदहाल होकर बारिश में तालाब जैसी स्थिति में पहुंच गई है और जनता की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है।

पार्टी ने प्रशासन से तीन प्रमुख मांगें तत्काल पूरी करने की मांग की है। इनमें ढेंगुनाला रिंग रोड से रूमगड़ा ध्यानचंद चौक तक जर्जर सड़क और तीनों पुलियाओं का गुणवत्तापूर्ण निर्माण, बजरंग चौक से रिद्धि चौक तक श्रमिकों की ड्यूटी के समय भारी वाहनों की नो-एंट्री लागू करने, तथा परसाभाटा साप्ताहिक बाजार की जर्जर गुमटियों और पीसीसी सड़क का जीर्णोद्धार शामिल है।

भाकपा जिला सचिव पवन कुमार वर्मा ने प्रशासन से मांग की है कि बालको क्षेत्र की इन जनहित से जुड़ी समस्याओं पर तत्काल संज्ञान लेकर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों और श्रमिकों को राहत मिल सके।

JB News | कोरबा

- Advertisement -
Latest News

चांपा वार्ड-26 की 30-40 साल पुरानी बस्ती पर बुलडोजर का साया नोटिस से मचा हड़कंप निवासियों ने कथित मीडिया-कर्मी पर लगाए गंभीर आरोप*

जांजगीर-चांपा 4 जुलाई 2026। चांपा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-26 स्थित जगदल्ला छुइहा तालाब-नायक कॉलेज रोड पर बसे...

More Articles Like This