डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर कोरबा में भाजपा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन, राष्ट्रवाद का लिया संकल्प,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं शिक्षाविद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर टी.पी. नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


सम्मेलन में भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय मुख्य वक्ता रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने की।
अपने संबोधन में हर्षिता पांडेय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना के साथ केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएं।
जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए नेहरू-लियाकत समझौते का विरोध किया और उद्योग मंत्री पद से इस्तीफा दिया। उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना, जम्मू-कश्मीर की परमिट व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन तथा “एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेगा” के उनके ऐतिहासिक संघर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्रवाद की मजबूत नींव है। उन्होंने भाजपा के संगठनात्मक सफर और संघर्ष का भी उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
सह संभाग प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित और जनसेवा के मूल्यों के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज के बीच सक्रिय रहकर कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, प्रदेश सदस्य मीना शर्मा, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा एवं संजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सम्मेलन का समापन राष्ट्रवाद, संगठनात्मक एकजुटता और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

- Advertisement -
Latest News

बालको की बदहाल सड़कों, जर्जर पुलिया और भारी वाहनों के मुद्दे पर भाकपा का हमला, शासन-प्रशासन पर लगाए उदासीनता के आरोप,देखिए विडिओ

कोरबा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने बालको नगर की विभिन्न जन-समस्याओं को लेकर शासन-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।...

More Articles Like This