“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जिलेभर में मॉक ड्रिल, 49 स्थानों पर एक साथ नाकेबंदी कर पुलिस ने परखी मुस्तैदी,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आपात एवं आपराधिक घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में शनिवार को “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जिलेभर में व्यापक मॉक ड्रिल और विशेष नाकेबंदी अभियान चलाया गया। दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक चले इस विशेष अभियान के दौरान जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में एक साथ 49 स्थानों पर नाकेबंदी कर सघन वाहन जांच की गई।


अभियान के तहत प्रत्येक नाकेबंदी स्थल पर थाना एवं चौकी प्रभारी स्वयं मौजूद रहे। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और दस्तावेजों की गहन जांच करते हुए पुलिस बल की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता, समन्वय और कार्यप्रणाली का परीक्षण किया। बैरिकेडिंग, वायरलेस संचार व्यवस्था तथा अन्य संसाधनों के माध्यम से आपात परिस्थितियों में पुलिस की तैयारियों का भी आकलन किया गया।


वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे अभियान की लगातार निगरानी की और यह सुनिश्चित किया कि सभी स्थानों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्रवाई हो। साथ ही किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।


पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य पुलिस की रिस्पॉन्स सिस्टम को और अधिक मजबूत बनाना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। मॉक ड्रिल के माध्यम से पुलिस बल की तत्परता, समन्वय क्षमता और आपात परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई की दक्षता का भी सफलतापूर्वक मूल्यांकन किया गया।

- Advertisement -
Latest News

नकटी के बाद तुता गाँव के रहवासी डर के साय में, NRDA ने 35 घरों में चस्पा किया नोटिस।

रायपुर : दर्शाया गया चित्र नकटी गाँव के पीड़ित ग्रामीणों का है, जहाँ उनसे बड़े मकान छीन लिये गये, किसी...

More Articles Like This