नकटी के बाद तुता गाँव के रहवासी डर के साय में, NRDA ने 35 घरों में चस्पा किया नोटिस।

Must Read

रायपुर : दर्शाया गया चित्र नकटी गाँव के पीड़ित ग्रामीणों का है, जहाँ उनसे बड़े मकान छीन लिये गये, किसी ने कर्जा लेकर मकान बनाया था , किसी बड़ा आशियाना था, किसी कि अगले दिन परीक्षा थी, किसी के परेशान हालत थे, उन्हें भारी बारिश के मौसम के बीच रातोंरात बेघर कर दिया गया, जिसके बाद नकटी गांव में बुलडोजर कार्यवाही का मामला अभी शांत हुआ नहीं है कि अब राजधानी से लगे तुता गांव में विवाद पैदा हो गया है। यहाँ नवा रायपुर डेवलपमेट एथारिटी (NRDA) ने गांव के 35 मकानों पर अतिक्रमण को लेकर नोटिस चस्पा किया है। इसके साथ ही इन मकानों में रहने वालों के बीच दहशत पैदा हो गई है।

NRDA द्वारा 30 जून को जारी के नोटिस में ग्रामीणों पर प्राधिकरण की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप लगाया गया है। इस नोटिस में 6 जुलाई तक जवाब देने का समय के साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि तय समय पर जवाब नहीं दिया गया तो एकपक्षीय कार्यवाही की जायेगी। जिससे ग्रामीणों के लिये मुसीबत खड़ी हो गई है। ग्रामीणों का तर्क है कि वे इस जगह पर पिछले 25 से 50 वर्षों (दशकों) से रह रहे हैं, और उनकी पूरी पीढ़ी यहीं पली-बढ़ी है। उनका सवाल यह है कि यदि उनका आशियाना अवैध था, तो इतने दशकों तक प्रशासन और संबंधित विभाग पूरी तरह खामोश क्यों रहा? अब जाकर कार्यवाही क्यूँ कर रहा है?

- Advertisement -
Latest News

सेवा सेतु से आसान हुई शासकीय सेवाओं की राह

निधि सेन को एक सप्ताह में मिला निवास प्रमाण पत्र, सेवा सेतु से मिला समयबद्ध लाभकोरबा 04 जुलाई 2026/ शासन...

More Articles Like This