कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक ही दिन में 39 वारंटी गिरफ्तार, सभी भेजे गए न्यायिक रिमांड पर

Must Read

कोरबा | जेबी न्यूज़ ,जिले में अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ कोरबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 39 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत की गई, जिसमें 6 स्थायी वारंटी और 33 गिरफ्तारी वारंटी तामील की गईं।


पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नीतीश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों ने विशेष अभियान चलाया। 5 जुलाई 2026 को जिलेभर में सघन दबिश देकर लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी न्यायालय द्वारा पूर्व में जारी वारंटों के बावजूद फरार थे। लगातार निगरानी और योजनाबद्ध कार्रवाई के बाद उन्हें पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों, फरार आरोपियों और वारंटियों के विरुद्ध ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

- Advertisement -
Latest News

36 घंटे की लगातार बारिश से उफान पर महानदी, अमेठी घाट का एनीकट डूबा, आवागमन बंद,देखिए विडिओ

बलौदा बाजार।छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में पिछले 36 घंटे से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश का असर अब...

More Articles Like This