हाथ में छाता, बारिश के बीच सड़कों पर उतरीं मेयर… जलभराव वाले इलाकों में अधिकारियों को मौके पर ही दिए सख्त निर्देश

Must Read

कोरबा।  कोरबा में लगातार हो रही बारिश के बीच जब कई इलाके जलभराव से जूझ रहे थे, तब महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत खुद हाथ में छाता लेकर मैदान में उतर गईं। बालको और दर्री क्षेत्र के जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने अधिकारियों को मौके पर ही फटकार लगाई और तत्काल राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए। महापौर का यह सक्रिय अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

लगातार हो रही बारिश के कारण बालको एवं दर्री क्षेत्र के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। हालात का जायजा लेने के लिए महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत पार्षदों और नगर निगम के अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचीं।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने जलभराव वाले स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जल निकासी की व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जहां भी पानी जमा है, वहां तत्काल संसाधन लगाकर राहत कार्य तेज किया जाए ताकि आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
महापौर ने कहा कि बारिश के दौरान नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से लगातार फील्ड में मौजूद रहकर हर शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा।

नगर निगम की टीमें भी लगातार प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय हैं और जल निकासी, सफाई तथा राहत कार्य युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं। महापौर के इस फील्ड विजिट और सक्रिय कार्यशैली की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की। बारिश के बीच हाथ में छाता लेकर स्वयं मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेने और अधिकारियों को जिम्मेदारी का एहसास कराने की उनकी पहल लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा के चर्चित इंदिरा आवास घोटाले में EOW का बड़ा एक्श…! 79 लाख रुपये गबन मामले में 3000 पेज की चार्जशीट दाखिल

कोरबा, 06 जुलाई। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित इंदिरा आवास योजना घोटाले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...

More Articles Like This