एमपी नगर में तेज रफ्तार का कहर, दो कारों की भीषण टक्कर में चालक गंभीर घायल

Must Read

कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत एमपी नगर में शुक्रवार को तेज रफ्तार के कारण दो कारों के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में एक कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। घायल चालक को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय एक कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Latest News

ACCIDENT BREAKING : ट्रक से भिड़ी सेना की एंबुलेंस, एक जवान समेत 4 की दर्दनाक मौत

सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अयोध्या-सुल्तानपुर बॉर्डर पर हलियापुर थाना क्षेत्र...

More Articles Like This