बरसात में बुलडोजर कार्रवाई पर भड़के विधायक, निगम अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी…

Must Read

रावणभाठा में 40 से अधिक दुकानों पर कार्रवाई के बाद जनप्रतिनिधि ने उठाए सवाल, प्रभावित परिवारों की आजीविका पर जताई चिंता

● बरसात के बीच कार्रवाई के समय पर विधायक ने जताई आपत्ति
● स्थानीय जनप्रतिनिधि को सूचना दिए बिना कार्रवाई का लगाया आरोप
● जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई कराने की कही बात

भिलाई। सुपेला स्थित रावणभाठा क्षेत्र में नगर निगम द्वारा 40 से अधिक दुकानों को हटाने की कार्रवाई के बाद मामला तूल पकड़ने लगा है। विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन को जब इस कार्रवाई की जानकारी मिली तो उन्होंने निगम अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जताई। विधायक ने कहा कि बरसात के मौसम में इस तरह की कार्रवाई से कई परिवारों और छोटे दुकानदारों की आजीविका प्रभावित हो सकती है। उनका कहना है कि इतनी बड़ी कार्रवाई से पहले स्थानीय जनप्रतिनिधि को विश्वास में लिया जाना चाहिए था, लेकिन बिना सूचना दिए कार्रवाई कर दी गई।

बरसात में संवेदनशीलता बरतने की दी सलाह

विधायक ने कहा कि यदि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आवश्यक भी थी तो उसके समय और प्रक्रिया में मानवीय दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए था। बरसात के दौरान लोगों की रोजी-रोटी पर असर डालने वाली कार्रवाई उचित नहीं कही जा सकती। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना जनप्रतिनिधि को जानकारी दिए और जनहित की अनदेखी कर कार्रवाई करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। दूसरी ओर, नगर निगम की ओर से बताया गया है कि रावणभाठा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने से पहले प्रभावित दुकानदारों को तीन दिन पूर्व नोटिस जारी किया गया था, फिर भी कार्रवाई के समय को लेकर स्थानीय स्तर पर असंतोष बना हुआ है।

- Advertisement -
Latest News

16 माह के कार्यकाल में कोरबा निगम के 67 वार्डों में स्वीकृत कराए 537 करोड़ के 534 कार्य : महापौर संजू देवी

कोरबा. नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम...

More Articles Like This