मूसलाधार बारिश का कहर: रायगढ़ में जलभराव, जशपुर में तेज बहाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Must Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश का असर अब कई जिलों में दिखाई देने लगा है। रायगढ़ और जशपुर में मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया। एक ओर रायगढ़ के कई इलाकों में जलभराव से लोगों की परेशानी बढ़ गई, तो दूसरी ओर जशपुर के बगीचा क्षेत्र में तेज बहाव और नदी का जलस्तर बढ़ने से कई स्थानों पर नुकसान की स्थिति बन गई।

रायगढ़ में जलभराव से लोगों की बढ़ी परेशानी

रायगढ़ शहर में देर रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण केलो विहार, चंद्र नगर कॉलोनी समेत कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। जलभराव के चलते लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई है। जाम नालियों के कारण बारिश का पानी निकल नहीं पा रहा, जिससे सड़कों और कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। लोगों ने प्रशासन से जल्द जलनिकासी और नालियों की सफाई कराने की मांग की है।

जशपुर के बगीचा में तेज बहाव में बहा बाइक सवार

जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र में देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। मुख्य मार्ग पर तेज बहाव के बीच एक बाइक सवार पानी में बह गया। हालांकि बाइक फंस जाने के कारण उसकी जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया। लगातार बारिश के चलते बगीचा की दोड़की नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे नदी का पानी शराब दुकान और उससे लगे अहाते में घुस गया। पानी भरने से दुकान संचालक को लाखों रुपये के नुकसान का दावा किया जा रहा है।

नाले पर कब्जे का आरोप, जांच की मांग

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि दोड़की नदी के नाले पर अतिक्रमण होने से पानी की निकासी बाधित हो रही है, जिसके कारण हर बारिश में ऐसी स्थिति बनती है। लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर अतिक्रमण हटाने और स्थायी समाधान की मांग की है।

- Advertisement -
Latest News

NEET प्रदर्शन: पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को धरना स्थल से हटाया; अखिलेश यादव, राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई हिरासत में,देखिए विडिओ

NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा...

More Articles Like This