कोरबा। वार्ड क्रमांक 18 कोहड़िया में चल रहे सड़क, नाली और भवन निर्माण कार्यों का भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के दुर्ग संभाग प्रभारी एवं वार्ड पार्षद नरेंद्र देवांगन ने मुख्य अभियंता सुनील टांडे और जूनियर अभियंता सोमनाथ के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों और जल निकासी व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया गया।निरीक्षण के दौरान नर्सरी पारा, बरपारा और आसपास के क्षेत्रों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। पार्षद नरेंद्र देवांगन ने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्य केवल समय पर पूरे होना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी गुणवत्ता ऐसी होनी चाहिए कि वे लंबे समय तक आम नागरिकों के लिए उपयोगी साबित हों। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ताहीन सामग्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बरसात के दौरान नर्सरी पारा, बरपारा और आसपास के इलाकों में जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षण स्थल पर ही अधिकारियों और अभियंताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, प्राकृतिक जल निकासी, सड़क की ऊंचाई, नालियों की ढाल और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्थायी समाधान पर मंथन किया गया।नरेंद्र देवांगन ने कहा कि टिकाऊ और सुरक्षित आधारभूत संरचना तैयार करना ही वास्तविक विकास है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों, गुणवत्ता नियंत्रण और पारदर्शिता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। मुख्य अभियंता सुनील टांडे और जूनियर अभियंता सोमनाथ ने निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की तकनीकी जानकारी साझा की। उन्होंने जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने तथा सभी कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का भरोसा दिलाया।
Must Read
Latest News
NEET विवाद पर रायपुर में सियासी बवाल: BJP-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
रायपुर। दिल्ली में NEET पेपर लीक और विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर शुरू हुआ राजनीतिक विवाद अब छत्तीसगढ़ की राजधानी...















