ऊर्जाधानी, न्यायधानी व राजधानी के प्रेस क्लब पत्रकारों के हितों के संरक्षण और सुरक्षा को लेकर समन्वय बनाकर करेंगे कार्य

Must Read

पत्रकार हित और सुरक्षा पर एकजुट हुए रायपुर, बिलासपुर व कोरबा प्रेस क्लब, तिलक भवन में हुई संयुक्त बैठक

कोरबा :-  कोरबा प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर गुरुवार को शहर पहुंचे रायपुर और बिलासपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के पश्चात शाम को कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन का भ्रमण किया। इस दौरान तिलक भवन सभागार में कोरबा, रायपुर और बिलासपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण साझा बैठक आयोजित की गई, जिसमें पत्रकारों के हितों के संरक्षण और सुरक्षा को लेकर सर्वसम्मति से एकजुट होकर समन्वय बनाकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
बैठक में नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर कवरेज के दौरान वरिष्ठ पत्रकारों के साथ हुई हिंसक घटनाओं, मारपीट, अभद्रता और उनके उपकरणों को नुकसान पहुंचाने की कड़ी निंदा की गई। रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी द्वारा पेश निंदा प्रस्ताव का बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अभिजीत मिश्रा और कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष नौशाद खान ने समर्थन किया। रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री तिवारी ने जानकारी दी कि भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव, कांकेर और जगदलपुर प्रेस क्लब के अध्यक्षों ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया है।

बैठक में उपस्थित पत्रकारों और पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में फैसला लिया गया कि छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख प्रेस क्लब अपने-अपने क्षेत्रों में प्रस्ताव पारित करेंगे और केंद्र व दिल्ली प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे। तीनों प्रेस क्लबों के पदाधिकारियों ने भविष्य में भी पत्रकारों के हितों, सुरक्षा और कल्याण के लिए आपस में निरंतर समन्वय बनाकर एक मंच पर कार्य करने की बात कही।
इस अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव भूपेश जांगड़े, कोरबा प्रेस क्लब संरक्षक कमलेश यादव, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य आकाश शर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष ई जयंन, वरिष्ठ पत्रकार सादिक शेख, रमेश राठौर, कृष्णा राठौर, मधु डिडवानिया, उमेश यादव, बिलासपुर प्रेस क्लब पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई, निर्मल माणिक, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, सचिव संदीप परिहार, कोषाध्यक्ष किशोर कुमार सिंह सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Latest News

SECL ब्लास्टिंग से नरईबोध गांव पर संकट, पुनर्वास में देरी और झूठी FIR का आरोप; पार्षद अमिला पटेल ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव को सौंपा...

ग्रामीणों की सुरक्षा, मुआवजा और पुनर्वास की मांग; SECL गेवरा प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी उठाए गंभीर सवालकोरबा :- नगर...

More Articles Like This