सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत

Must Read

कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जेजरा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी में गिर जाने से एक ग्रामीण की डूबकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राम सिंह नेटी (52 वर्ष) निवासी जेजरा के रूप में हुई है। घटना बीती रात की बताई जा रही है, जब राम सिंह अपनी बाइक से जेजरा से पतरापाली मार्ग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पतरापाली रोड पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क किनारे भरे पानी में जा गिरी। ?रात का समय होने और पानी गहरा होने के कारण राम सिंह खुद को बाहर नहीं निकाल सके और डूबने से उनकी मौत हो गई। सुबह राहगीरों द्वारा हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित किया गया।

- Advertisement -
Latest News

नाबालिग से दुष्कृत्य के दोषी को आजीवन कारावास, विशेष न्यायाधीश एफटीएससी पॉक्सो का फैसला

कोरबा। पड़ोसी जिले में रहने वाला युवक नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसे अलग अलग स्थानों...

More Articles Like This