“संसद में गूंजी CJP प्रदर्शन की आवाज, डिंपल यादव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप” देखिए विडिओ

Must Read

नई दिल्ली। संसद में समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद डिंपल यादव ने CJP छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन कर रही छात्राओं के साथ पुलिस ने अभद्र व्यवहार किया और उन पर लाठीचार्ज किया।

लोकसभा में बोलते हुए डिंपल यादव ने कहा, “CJP प्रोटेस्ट में आपने बच्चियों के कपड़े फाड़े और उन पर लाठियां बरसाईं।” उन्होंने इस घटना को गंभीर बताते हुए सरकार से जवाब मांगा और प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ हुए कथित व्यवहार की निंदा की।

संसद में इस मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। विपक्षी दलों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए, जबकि सरकार की ओर से इस पर जवाब दिए जाने की संभावना जताई गई।

यह मामला अब राजनीतिक बहस का विषय बन गया है और छात्र आंदोलन को लेकर संसद में भी माहौल गर्म हो गया है।

- Advertisement -
Latest News

जयशंकर बोले- आतंकवाद के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस नीति:सीमा पार कोई सरकार इसमें शामिल तो उसे जिम्मेदार ठहराना होगा, यह पूरी दुनिया के लिए...

न्यूयॉर्क, एजेंसी। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि आतंकवाद...

More Articles Like This