सर्पदंश मुआवजा दिलाने के नाम पर 50 हजार की रिश्वत, रायगढ़ कलेक्ट्रेट का बाबू ACB के हत्थे चढ़ा,देखिए विडिओ

Must Read

रायगढ़। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को रायगढ़ कलेक्ट्रेट में बड़ी कार्रवाई करते हुए राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा में पदस्थ बाबू राजकुमार सिदार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया।


जानकारी के अनुसार, बुलाकीग्राम निवासी विजय सिदार की पत्नी की कुछ समय पहले सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी। शासन से मिलने वाली मुआवजा राशि उनके बैंक खाते में जारी कराने के एवज में आरोपी बाबू राजकुमार सिदार ने 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।


रिश्वत की मांग से परेशान विजय सिदार ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) से की। शिकायत का सत्यापन करने के बाद ACB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी बाबू को 50 हजार रुपये का चेक रिश्वत के रूप में स्वीकार करते ही ACB की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।


कार्रवाई के बाद कलेक्ट्रेट कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया।
ACB ने आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Latest News

सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026: समाज की समस्याओं के समाधान वाले आइडिया होंगे पुरस्कृत, युवाओं को मिलेगा बड़ा मंच,देखिए विडिओ

कोरबा। समाज और आम लोगों से जुड़ी समस्याओं के नए एवं प्रभावी समाधान तलाशने के उद्देश्य से सेवा संकल्प...

More Articles Like This