KORBA: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कटघोरा में कलश यात्रा का भव्य स्वागत

Must Read

कोरबा 31जुलाई 2026 । संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “समरसता संकल्प” अभियान के तहत निकाली जा रही कलश यात्रा का कोरबा के भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन में कटघोरा स्थित शहीद वीर नारायण चौक में भव्य एवं श्रद्धापूर्ण स्वागत किया गया।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी से प्रारंभ हुई यह कलश यात्रा रायपुर की ओर अग्रसर है। यात्रा का नेतृत्व भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू कर रहे हैं। कटघोरा पहुंचने पर विधायक प्रेमचंद पटेल एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश लहरे ने श्रद्धापूर्वक कलश को अपने सिर पर धारण कर नगर भ्रमण किया। इस दौरान पूरा नगर “जय गुरु रविदास” के जयघोष से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

कलश यात्रा के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरु रविदास जी के बताए आदर्शों और उनके संदेशों को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगरवासी शामिल हुए। कलश यात्रा के जिला स्तरीय संयोजक जिला महामंत्री संजय शर्मा रहे।

इस अवसर पर पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. विजय राठौर, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष रुक्मणी नायर, जिला मंत्री विवेक मारकंडे, अजय दुबे, जिला मीडिया सह-प्रभारी शैलेंद्र यादव, संजय राठौर, कटघोरा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, मंडल उपाध्यक्ष अजय धनोदिया, मंडल महामंत्री संजीत सिंह, प्रीतम देवांगन, देव दुबे, उत्तरा चौहान, स्नेहलता पटेल, देवकुमारी पटेल, गायत्री श्रीवास्तव, अनुराग दुहलानी, डिक्रांत देवांगन, राजेंद्र टंडन, मनोज नायडू, टीकम राजपाल, मनदीप जायसवाल, अभिराम पांडेय, सत्यम जायसवाल, पीयूष गर्ग, लक्खू देवांगन, प्रताप मारवी, चतृभुवन नायक, मनोज दीक्षित एवं काजू जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Latest News

अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुवा ने किया हाथी नियंत्रण केंद्र चोटिया का निरीक्षण

कोरबा, 31 जुलाई 2026/अपर मुख्य सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी...

More Articles Like This