प्रतिभाओं के सम्मान से बढ़ेगा समाज का गौरव: लखनलाल

Must Read

कोरबा।छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा के तत्वावधान एवं छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य तरुण सभा के आयोजन में ‘उत्कृष्ट प्रतिभा एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह–2026’ का भव्य आयोजन रविवार को कोरबा के राजीव गांधी ऑडिटोरियम में हुआ। समारोह में शिक्षा, खेल, सामाजिक एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेशभर से पहुंचे हजारों समाजबंधुओं की मौजूदगी ने आयोजन को गरिमामय बना दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोरबा विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पार्षद नरेंद्र देवांगन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, निज सचिव नरेंद्र पाटनवार सहित समाज के वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शिक्षित और संस्कारित युवा समाज की ताकत: देवांगन
अपने संबोधन में मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति उसकी शिक्षित, संस्कारित और जागरूक युवा पीढ़ी होती है। प्रतिभाओं का सम्मान विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ पूरे समाज को शिक्षा और उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करता है। ऐसे आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और आगे बढ़ने की भावना पैदा करते हैं।

इस अवसर पर उन्होंने केशरवानी वैश्य सभा, कोरबा के भवन निर्माण के लिए ₹20 लाख की राशि देने की घोषणा की। घोषणा का उपस्थित समाजबंधुओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।

98.83 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली रिया का सम्मान
समारोह में सुश्री रिया केशरवानी को विशेष सम्मान मिला।

उन्होंने वर्ष 2025-26 की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 98.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर समाज में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। उनकी उपलब्धि पर श्री नीलेश गुप्ता (कोरबा) द्वारा अपने पूज्य पिताजी की स्मृति में ₹10 हजार नगद तथा श्री अशोक केशरवानी (मनेन्द्रगढ़) द्वारा ₹51 हजार का प्रोत्साहन चेक प्रदान किया गया।

इसी तरह सुश्री माही केशरवानी ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 93.60 प्रतिशत अंक हासिल किए। उन्हें ई. सुधीर गुप्ता (बिलासपुर) द्वारा अपनी माताजी की स्मृति में ₹21 हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

10वीं में प्रथम स्थान पर मिलेगा ₹1 लाख का पुरस्कार
कार्यक्रम के दौरान श्री अशोक केशरवानी (मनेन्द्रगढ़) ने घोषणा की कि वर्ष 2026-27 में समाज का जो विद्यार्थी कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करेगा, उसे ₹1 लाख की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इस घोषणा का भी समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

प्रदेशभर से पहुंचे समाज के पदाधिकारी
कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा के प्रदेशाध्यक्ष नीलेश कुमार गुप्ता एवं तरुण सभा के प्रदेशाध्यक्ष मधुकर गुप्ता ने की। मंच पर भवानी शाव रामलाल साव धर्मादा ट्रस्ट मुंगेली के अध्यक्ष, डॉ. विनय गुप्ता, अश्विनी केशरवानी, कल्याणी केशरवानी, अशोक केशरवानी सहित अनेक वरिष्ठजन एवं विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में कोरबा नगर सभा अध्यक्ष त्रिभुवन केशरवानी, महिला सभा अध्यक्षा बिंदु केशरवानी, तरुण सभा अध्यक्ष राहुल केशरवानी सहित प्रदेशभर से आए नगर सभाओं के अध्यक्ष, महामंत्री, पदाधिकारी, महिला प्रतिनिधि, युवा कार्यकर्ता, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

समारोह ने शिक्षा, संस्कार, सामाजिक एकता और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने का संदेश दिया। आयोजकों ने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग करने वाले सभी अतिथियों, समाजबंधुओं, दानदाताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -
Latest News

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र, छात्रों से कहा….पढ़ाई के साथ खेल में भी बनाएं पहचान

कोरबा 3 अगस्त 2026। कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत जिले में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ युवाओं को बेहतर...

More Articles Like This