नवा रायपुर में वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लगाया पीपल का पौधा,देखिए विडिओ

Must Read


रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘पीपुल फॉर पीपल’ अभियान के तहत पीपल का पौधा रोपित कर प्रदेशवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों ने भी एक-एक पीपल का पौधा लगाया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 5 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुरू किए गए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को छत्तीसगढ़ में व्यापक जनभागीदारी मिली है। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में प्रदेश में 7 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस वर्ष ढाई करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए अपनी माँ के नाम एक पौधा अवश्य लगाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर पौधा प्रकृति, जीवन और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है तथा जनभागीदारी से ही हरित छत्तीसगढ़ का सपना साकार होगा।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में नशामुक्ति अभियान पर बड़ा एक्शन…! कलेक्टर ने समाज कल्याण उप संचालक को थमाया नोटिस…कलेक्टर ने मांगा जवाब

कोरबा, 06 अगस्त। कोरबा जिले में चल रहे नशामुक्ति अभियान में लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सख्त...

More Articles Like This