करैत के डसने से तीन वर्षीय मासूम की मौत ! दादी और बहन के साथ कमरे में सोया था बालक

Must Read

कोरबा। वर्षा ऋतु के साथ सर्पदंश की घटनाएं बढ़ गई है। कटघोरा क्षेत्र में अपनी दादी और बहन के साथ सो रहे तीन वर्षीय मासूम को करैत ने डस लिया। घटना की जानकारी होने पर उसे अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी जान बचाई नहीं जा सकी।
घटना कटघोरा थानांतर्गत पुरानी बस्ती स्थित खालेपारा में घटित हुई। यहां बाजार में दुकान लगाने वाले युवक का तीन वर्षीय पुत्र अपनी दादी और बहन के साथ घर के पूजा कक्ष में सो रहा था। रात में करैत सर्प कमरे में घुस आया और बिस्तर वर सो रहे मासूम को डस लिया। सर्प के काटते ही वह जोर जोर से रोने लगा। बच्चे की आवाज सुनकर परिजनों की नींद खुली, इससे पहले कि परिवार के लोग कुछ समझ पाते सांप अंधेरे में ओझल हो गया। परिजन गंभीर हालत में मासूम को कटघोरा प्राथमिक 
 स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उसकी जान बचाई नहीं जा सकी।

- Advertisement -
Latest News

सेवा संकल्प अभियान में दिखी संवेदना की मिसाल, कुष्ठ आश्रम पहुंचकर गोपाल मोदी ने बांटी खाद्य सामग्री व स्वच्छता किट,देखिए विडिओ

कोरबा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17...

More Articles Like This