सहायता राशि व रोजगार के आश्वासन पर समाप्त हुआ प्रदर्शन   ! जीएम कार्यालय के बाहर 6 घंटे जारी रहा गतिरोध

Must Read

कोरबा। एसईसीएल कुसमुंडा खदान के सतर्कता चौक के समीप ट्रेलर की चपेट में आ जाने से ठेका मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने लगभग 6 घंटे जीएम कार्यालय के बाहर बैठकर प्रदर्शन किया। सहायता राशि और आश्रित को रोजगार के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

कुसमुंडा थानांतर्गत ग्राम जपेली पड़निया में बहरता दास 59 वर्ष पिता सोनाऊ दास निवासरत था। बहरता कुसमुंडा खदान में नियोजित ठेका कंपनी में मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को वह ड्यूटी पर गया हुआ था। इसी दौरान शाम लगभग 4 से 5 बजे के बीच काम के दौरान ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल बहरता को एसईसीएल विभागीय अस्पताल विकास नगर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे  मृत घोषित कर दिया। शाम होने के कारण शव को अस्पताल के मर्च्यूरी में रखा गया था। बुधवार को वैधानिक व शव सौंपे जाने की कार्रवाई के दौरान परिजनों व ग्रामीणों की भीड़ अस्पताल के बाहर जुट गई, जो कुछ देर बाद मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय पहुंच गए। जहां मेन गेट पर मुआवजा व रोजगार की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान कुसमुंडा थाना व सर्वमंगला चौकी पुलिस की टीम मौजूद रही। घंटों समझाइश के बाद आश्रित परिवार को पांच लाख आर्थिक सहायत और चार आश्रित को वैकल्पिक रोजगार की सहमति पर प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस दौरान लगभग 6 घंटे तक जीएम कार्यालय के बाहर गहमा गहमी की स्थिति बनी रही।

- Advertisement -
Latest News

सेवा संकल्प अभियान में दिखी संवेदना की मिसाल, कुष्ठ आश्रम पहुंचकर गोपाल मोदी ने बांटी खाद्य सामग्री व स्वच्छता किट,देखिए विडिओ

कोरबा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17...

More Articles Like This