खरौद के गढ़वा तालाब में मगरमच्छ की मौजूदगी से दहशत, ग्रामीणों को तालाब से दूर रहने की हिदायत

Must Read

जांजगीर – चांपा। ग्राम खरौद स्थित गढ़वा तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मगरमच्छ की मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों की सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने सभी ग्रामवासियों को तालाब में नहीं जाने की हिदायत दी है।

प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को सावधानी बरतने और बच्चों को तालाब के आसपास नहीं जाने देने की अपील की गई है। साथ ही लोगों से कहा गया है कि तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने पर उसके करीब जाने या उसे पकड़ने का प्रयास न करें।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों से अपील है कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक गढ़वा तालाब से दूरी बनाए रखें और अन्य लोगों को भी इसकी जानकारी दें।

- Advertisement -
Latest News

संभाग स्तरीय आकांक्षी विधानसभा बैठक में शामिल हुए जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल व प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय के मार्गदर्शन में बूथ से लेकर...

More Articles Like This