बिजली संकट पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत का बड़ा एक्शन, अधिकारियों को 15 दिन और 2 माह की समयसीमा

Must Read

कोरबा। दर्री स्थित साडा कॉलोनी में लंबे समय से अंधेरे, अघोषित बिजली कटौती और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से परेशान नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर बुलाकर तत्काल समाधान के निर्देश दिए।

महापौर के निर्देश पर बिजली विभाग के अधिकारी साडा कॉलोनी के अग्रसेन भवन पहुंचे, जहां स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक कर समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अधीक्षण अभियंता राजकुमार सोनकर, कार्यपालन अभियंता राजेश चौहान सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। क्षेत्र की पार्षद सुखविंदर कौर ने भी बिजली व्यवस्था में शीघ्र सुधार की मांग रखी।

इस दौरान कोरबा प्रेस क्लब अध्यक्ष नौशाद खान और प्रेस क्लब दर्री अध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने भी नागरिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई की मांग की।

बैठक में अधीक्षण अभियंता राजकुमार सोनकर ने घोषणा की कि अगले 15 दिनों के लिए साडा कॉलोनी में विशेष सहायक अभियंता की तैनाती की जाएगी। यह अधिकारी क्षेत्र की बिजली व्यवस्था की लगातार निगरानी करेंगे तथा ट्रिपिंग सहित तकनीकी समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करेंगे।

इसके साथ ही बिजली विभाग ने दो माह के भीतर साडा कॉलोनी को नए विद्युत सब-स्टेशन से जोड़ने का आश्वासन भी दिया। विभाग का कहना है कि इसके बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति अधिक सुचारु होगी और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।

महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के त्वरित हस्तक्षेप पर कॉलोनीवासियों ने उनका एवं पार्षद सुखविंदर कौर का आभार व्यक्त किया। नागरिकों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की सक्रियता से वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की दिशा में ठोस पहल हुई है।

हालांकि स्थानीय लोगों ने स्पष्ट किया कि यदि तय समयसीमा के भीतर सुधार कार्य पूरा नहीं हुआ, तो नागरिक, जनप्रतिनिधि और मीडिया संयुक्त रूप से आगे की रणनीति तय करेंगे।

- Advertisement -
Latest News

खरौद के गढ़वा तालाब में मगरमच्छ की मौजूदगी से दहशत, ग्रामीणों को तालाब से दूर रहने की हिदायत

जांजगीर – चांपा। ग्राम खरौद स्थित गढ़वा तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल...

More Articles Like This