बांगो बांध में 88.53 फीसदी जल भंडारण, जलस्तर 357.72 मीटर पहुंचा

Must Read

कोरबा, 8 अगस्त । लगातार बारिश के बीच हसदेव बांगो जलाशय में पानी की आवक बनी हुई है। 8 अगस्त 2026 को जलाशय का जलस्तर 357.72 मीटर दर्ज किया गया, जबकि जल भंडारण 2562.39 एमसीएम पहुंच गया है। यह जलाशय की कुल उपयोगी क्षमता का 88.53 प्रतिशत है।

हसदेव बांगो परियोजना के कार्यपालन अभियंता संतोष कुमार भारती ने बताया कि क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण जलाशय में पानी की आवक जारी है। जलाशय के जलस्तर और पानी की आवक पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। 8 अगस्त को क्षेत्र में 8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष 8 अगस्त को जलाशय का जलस्तर 356.35 मीटर और जल भंडारण 2340.70 एमसीएम था। इस वर्ष जलस्तर में 1.37 मीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2024 में इसी तारीख को जलस्तर 354.10 मीटर और जल भंडारण 1999.21 एमसीएम था।

वर्तमान में जलाशय का डाउनस्ट्रीम स्तर 292.35 मीटर दर्ज किया गया है। बारिश और जल आवक की स्थिति को देखते हुए जलाशय के स्तर में आगामी दिनों में और बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है।

- Advertisement -
Latest News

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों को बड़ा तोहफा, देश के 5 एयरपोर्ट पर खुलेंगे शोरूम,देखिए विडिओ

रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों और बुनकर समाज को...

More Articles Like This