KORBA BREAKING- खेत में विवाद के बाद पत्नी की संदिग्ध मौत, मारपीट के आरोप में पति फरार…

Must Read

कोरबा। बांगो थाना क्षेत्र के एत्मानगर अंतर्गत ठाड़पखना गांव में खेत में काम करने के दौरान पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद गंभीर घटना में बदल गया। आरोप है कि विवाद के दौरान पति ने पत्नी के साथ मारपीट की, जिसके बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी पति फरार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ठाड़ पखना निवासी गंगोत्री बाई अपने पति जगमोहन के साथ खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर जगमोहन ने कथित तौर पर गंगोत्री बाई के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। महिला के गंभीर रूप से घायल होने के बाद पति उसे खेत में ही छोड़कर वहां से फरार हो गया।घटना की जानकारी मिलने पर गंगोत्री बाई का देवर मनमोहन मौके पर पहुंचा और घायल महिला को घर लेकर आया। परिजनों के अनुसार उस समय महिला की सांसें चल रही थीं। मनमोहन के मुताबिक पानी आदि पिलाने के कुछ देर बाद गंगोत्री बाई की मौत हो गई।महिला की मौत की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बांगो थाना से एएसआई नरेंद्र डिक्सेना और वैज्ञानिक अधिकारी विश्वजीत कोसरिया मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शव का पंचनामा तैयार कर मर्ग कायम किया गया है। घटना के बाद से पति जगमोहन फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। महिला की मौत मारपीट में आई चोटों के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पति-पत्नी के बीच विवाद की वास्तविक वजह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

- Advertisement -
Latest News

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों को बड़ा तोहफा, देश के 5 एयरपोर्ट पर खुलेंगे शोरूम,देखिए विडिओ

रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों और बुनकर समाज को...

More Articles Like This