कैच द रेन अभियान और कोरबा की बदलती तस्वीर पर आयुक्त आशुतोष पांडेय से विशेष बातचीत कल

Must Read

कोरबा। जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “कैच द रेन कैम्पेन” तथा विकास कार्यों के साथ बदलती कोरबा की तस्वीर को लेकर नगर पालिक निगम कोरबा के आयुक्त आशुतोष पांडेय से आकाशवाणी बिलासपुर द्वारा विशेष बातचीत होगी।

इस विशेष कार्यक्रम में आयुक्त श्री पांडेय कैच द रेन अभियान के तहत किए जा रहे प्रयासों, जल संरक्षण की आवश्यकता तथा कोरबा शहर में हो रहे विकास और सकारात्मक बदलावों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपनी बात रखेंगे।

आकाशवाणी बिलासपुर से प्रसारित होने वाली यह विशेष बातचीत कल रविवार रात 8 बजे सुनी जा सकेगी। कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी बिलासपुर एफ.एम. 103.2 मेगाहर्ट्ज पर होगा।

शहरवासियों से इस विशेष कार्यक्रम को सुनने और जल संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई है।

- Advertisement -
Latest News

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों को बड़ा तोहफा, देश के 5 एयरपोर्ट पर खुलेंगे शोरूम,देखिए विडिओ

रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों और बुनकर समाज को...

More Articles Like This