जनजातीय गौरव को नमन, संस्कृति-परंपरा के संरक्षण का संकल्प — विश्व आदिवासी दिवस पर जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने दी शुभकामनाएं

Must Read

आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और विरासत को नमन, अधिकारों एवं विकास के लिए संकल्प का आह्वान

कोरबा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने जिले एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और प्रकृति संरक्षण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को नमन किया। श्री गोपाल मोदी ने कहा कि आदिवासी समाज हमारी सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग है। उनकी परंपराएं, लोककला, रीति-रिवाज और प्रकृति के प्रति गहरा जुड़ाव समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। आदिवासी समाज ने देश के विकास और राष्ट्र निर्माण में सदैव महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि समाज के सम्मान, अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सर्वांगीण विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। विश्व आदिवासी दिवस हमें आदिवासी समाज की गौरवशाली विरासत को संरक्षित करने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का संदेश देता है।

गोपाल मोदी ने विश्व आदिवासी दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए आदिवासी समाज के उज्ज्वल भविष्य और समृद्धि की कामना की।

- Advertisement -
Latest News

समितियों की 80 फीसदी तैयारी पूरी, पंडालों से मंदिरों तक सजावट तेज / 11 अक्टूबर से देवी आराधना, शहर में अनेक स्थानों पर दुर्गा...

कोरबा। शारदीय नवरात्रि के आगमन के साथ ही कोरबा शहर देवी आराधना के रंग में रंगने की तैयारी में...

More Articles Like This