ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी के दौरान सोनू निगम ने डॉक्टरों के लिए गाया गाना, फैंस ने की स्वस्थ रहने की कामना,देखिए विडिओ

Must Read

नई दिल्ली: मशहूर गायक सोनू निगम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि संगीत उनके लिए सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिंदगी का अहम हिस्सा है। सर्जरी के दौरान दर्द के बावजूद सोनू निगम ने ऑपरेशन थिएटर में अपने डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ के लिए गाना गाया। उन्होंने इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया, जिसे देखने के बाद फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे है। सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर ऑपरेशन थिएटर का एक वीडियो साझा किया। वीडियो में वह सर्जरी के दौरान अस्पताल के स्टाफ के सामने मोहम्मद रफी का मशहूर गाना ‘सुहानी रात ढल चुकी, न जाने तुम कब आओगे’ गाते नजर आए। यह गाना साल 1949 में आई फिल्म ‘दुलारी’ का है।

वीडियो के साथ सोनू निगम ने लिखा, ”यह डॉक्टर निलेश सतभाई और उनकी टीम के लिए सर्जरी के दौरान अचानक दिया गया एक छोटा सी परफॉर्मेंस थी। मेरे लिए दर्द के बीच गाना गाना संगीत की खुशी है।” वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई और उनके जल्द ठीक होने की दुआ की। कई लोगों ने उनके हौसले की तारीफ भी की। हालांकि, सोनू निगम ने इस वीडियो में यह नहीं बताया कि उनकी किस बीमारी या समस्या के लिए सर्जरी की गई।

इससे पहले जून में सोनू निगम ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी सेहत से जुड़ा एक बड़ा अपडेट दिया था। उन्होंने बताया था कि वह कुछ समय से नसों से जुड़ी एक दर्दनाक समस्या से परेशान थे। इसके इलाज के दौरान उनकी कई बार एमआरआई और सीटी स्कैन जैसी जांच हुई। इसके लिए वह कई दिनों से दवाइयां भी ले रहे है। अपने एक वीडियो में सोनू निगम ने कहा था, ”मेरी नसों पर दबाव पड़ रहा है। करीब एक सप्ताह से एमआरआई और सीटी स्कैन जैसी जांच चल रही है और इस दौरान मुझे काफी दवाइयां भी लेनी पड़ीं। मैं काफी तकलीफ से गुजर रहा हूं।

सोनू ने अपने गले से जुड़ी परेशानी के बारे में भी जानकारी दी थी। उन्होंने इलाज के दौरान होने वाली परेशानी का जिक्र करते हुए कहा था, ”फिजियोथेरेपी मेरे लिए काफी दर्दनाक रही। दर्द को कम करने के लिए पेनकिलर लेने पड़ रहे थे। दवाइयों की वजह से मेरा गला थोड़ा भारी महसूस हो रहा है

- Advertisement -
Latest News

सनसनी: मौत का सौदागर बना शिवाय हॉस्पिटल: कमर में दर्द को लेकर पहुंची महिला, तीन दिन बाद निकला शव, एक भी विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं...

लालूराम कालोनी निवासी श्रीमती सविता जायसवाल के परिजनों में आक्रोश, लापरवाही की वजह से गई मेरी माँ की जान-सोनालीकोरबा...

More Articles Like This