कोरबा। कोरबा के लारुलता कॉलोनी, न्यू बस स्टैंड स्थित Shivay Hospital में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने मेडिकल और नॉन-मेडिकल स्टाफ के लिए कई रिक्तियां निकाली हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर सीधे इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
अस्पताल द्वारा जारी भर्ती सूचना के अनुसार RMO/ड्यूटी डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और वार्ड बॉय के पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
किन पदों पर भर्ती?
RMO/ड्यूटी डॉक्टर:
MBBS, BAMS या BHMS डिग्रीधारी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी के पास वैध मेडिकल रजिस्ट्रेशन और अच्छा क्लीनिकल नॉलेज होना जरूरी है।
नर्सिंग स्टाफ:
GNM अथवा B.Sc Nursing योग्य अभ्यर्थियों के लिए अवसर है। वैध नर्सिंग रजिस्ट्रेशन, बेहतर कम्युनिकेशन स्किल और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार को प्राथमिकता दी जाएगी।
वार्ड बॉय:
न्यूनतम 10वीं पास अभ्यर्थी इस पद के लिए पात्र होंगे। शारीरिक रूप से फिट, मेहनती और भरोसेमंद उम्मीदवारों को अवसर दिया जाएगा।
14 अगस्त को होगा इंटरव्यू
भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 14 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने इच्छुक उम्मीदवारों से निर्धारित समय पर पहुंचकर इंटरव्यू में शामिल होने की अपील की है।
कहां पहुंचे?
Shivay Hospital
न्यू बस स्टैंड, लारुलता कॉलोनी, ट्रांसपोर्ट नगर, कोरबा, छत्तीसगढ़
संपर्क:
9109190141
8085297798
9993509221
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को प्रतिस्पर्धी वेतन, करियर ग्रोथ, सहयोगी कार्य वातावरण और कर्मचारी कल्याण से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अस्पताल की ओर से इसे चिकित्सा क्षेत्र में रोजगार तलाश रहे युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर बताया गया है।















