DMF के पद से हटाने के विरोध में कर्मचारियों ने कलेक्टर से लगाई गुहार, बोले- परिवार चलाना मुश्किल,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। कॉलेजों में DMF के माध्यम से करीब एक साल से कार्यरत कर्मचारियों को पद से हटाए जाने की बात सामने आने के बाद कर्मचारियों ने कलेक्टर से गुहार लगाई है। कर्मचारियों ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर उन्हें उनके कॉलेजों में ही काम जारी रखने की अनुमति देने की मांग की है।

आवेदन में कर्मचारियों ने बताया कि वे पिछले करीब एक वर्ष से कॉलेज में DMF के माध्यम से कार्य कर रहे हैं। उनके अनुसार, प्रिंसिपल द्वारा उन्हें एक महीने बाद पद से हटाए जाने की बात कही गई है। कर्मचारियों का कहना है कि उनके परिवार में छोटे-छोटे बच्चे हैं और उनकी आय से घर-परिवार का खर्च चलता है।

कर्मचारियों ने आवेदन में अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि यदि उन्हें नौकरी से हटा दिया गया तो परिवार चलाना मुश्किल हो जाएगा। वहीं वर्तमान में बारिश का मौसम होने के कारण नई नौकरी तलाशना भी उनके लिए चुनौतीपूर्ण होगा। बच्चों की देखभाल और परिवार की जिम्मेदारियों को लेकर भी कर्मचारियों ने चिंता जताई है।

कर्मचारियों ने कलेक्टर से निवेदन किया है कि उन्हें DMF में अपने-अपने कॉलेजों में काम करने की अनुमति दी जाए, ताकि उनकी रोजी-रोटी बनी रहे। आवेदन के अंत में कर्मचारियों ने प्रशासन से मानवीय आधार पर मामले में सहयोग करने की अपील की है।

अब देखना होगा कि कर्मचारियों की इस मांग पर जिला प्रशासन क्या निर्णय लेता है।

JB News Korba — कोरबा की ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब जरूर करें।

KorbaNews #Korba #DMF #CollegeEmployees #CollectorKorba #ChhattisgarhNews #EmployeesDemand #JBNewsKorba #BreakingNews #KorbaUpdate

- Advertisement -
Latest News

More Articles Like This