कोरबा में बारिश का कहर: हसदेव नदी किनारे बस्तियों में पहुंचा पानी, मदद की दरकार,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा शहर में लगातार हो रही बारिश के कारण मिनीमाता हसदेव बांगो बांध से पानी छोड़े जाने के बाद हसदेव नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बांध के गेट खोले जाने के बाद नदी किनारे बसे निचले इलाकों में पानी पहुंचने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।


हम सिर्फ रिपोर्टिंग नहीं करते, बल्कि जमीनी स्तर पर जाकर हालात को समझने और लोगों की आवाज प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। इसी क्रम में ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान हसदेव नदी के किनारे बसे परिवारों के घरों तक पानी पहुंचने की स्थिति सामने आई।
नदी किनारे रहने वाले कई परिवारों के सामने रोजमर्रा की जिंदगी और जीवन-यापन की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। लोगों को तत्काल राहत और जरूरी मदद की आवश्यकता है।


यही स्थिति सीतामढ़ी क्षेत्र की निचली बस्तियों सहित हसदेव नदी के किनारे बसे अन्य इलाकों में भी देखने को मिल रही है। ऐसे में जिला प्रशासन से अपील है कि प्रभावित परिवारों का जल्द से जल्द सर्वे कराकर राहत एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।


बारिश और बढ़ते जलस्तर के बीच नदी किनारे रहने वाले लोगों की सुरक्षा सबसे जरूरी है। प्रशासन को संवेदनशील इलाकों पर लगातार निगरानी रखते हुए जरूरतमंद परिवारों तक तत्काल मदद पहुंचानी चाहिए।
JB News Korba की ग्राउंड रिपोर्ट — जमीनी हकीकत, जनता की आवाज।

- Advertisement -
Latest News

अग्रसेन जयंती खेल महाकुंभ में बाल मेला और डांडिया प्रतियोगिता ने बांधा समां

जादू के शो ने बच्चों को किया रोमांचित, पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने डांडिया नृत्य से बिखेरी छटाकोरबा।...

More Articles Like This