कोरबा। साइबर जागृति अभियान के तहत 17 अगस्त 2026 को स्वामी आत्मानंद स्कूल, सीतामढ़ी, कोरबा में विद्यार्थियों को साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में साइबर थाना प्रभारी ललित कुमार चंद्रा एवं साइबर टीम ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के विभिन्न तरीकों और साइबर फ्रॉड से बचने के उपायों की जानकारी दी। विद्यार्थियों को समझाया गया कि OTP, UPI PIN, ATM/डेबिट कार्ड की जानकारी, बैंकिंग पासवर्ड और व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।
साथ ही अनजान लिंक पर क्लिक करने और संदिग्ध मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करने से बचने की सलाह दी गई। पुलिस टीम ने फिशिंग, फर्जी कस्टमर केयर, KYC अपडेट, QR कोड फ्रॉड, ऑनलाइन निवेश, लोन फ्रॉड और सोशल मीडिया के जरिए होने वाली ठगी के बारे में भी जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर देरी न करें और तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर अपराध के प्रति सजग और सतर्क बनाना तथा उन्हें अपने परिवार को भी ऑनलाइन ठगी से सुरक्षित रखने के लिए जागरूक करना रहा।
कोरबा पुलिस की अपील:
“सजग रहें, सतर्क रहें और साइबर अपराध से सुरक्षित रहें।”
📢 JB News Korba की ऐसी ही स्थानीय और महत्वपूर्ण खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें, वीडियो को Like करें और अपनी राय Comment में जरूर बताएं।
















