वंदे मातरम के अपमान को लेकर कांग्रेस और भाजपा अंबिकापुर में आमने-सामने…

Must Read

अंबिकापुर सरगुजा :- अंबिकापुर में वंदे मातरम को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। वंदे मातरम के कथित अपमान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया और जमकर प्रदर्शन किया।

इससे पहले भाजपा कार्यालय से कार्यकर्ताओं ने मशाल रैली निकाली और घड़ी चौक पहुंचकर वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया।

इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी अपने कार्यालय के बाहर वंदे मातरम का गायन किया। देखते ही देखते दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और पुलिस की बैरिकेडिंग के दोनों तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन करने लगे।

स्थिति को देखते हुए घड़ी चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को अलग रखा।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा: यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी पर सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने जताई चिंता, GM और DRM को लिखा पत्र; मोबाइल पर भी की बात,देखिए...

कोरबा। कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने कोरबा–रायपुर एवं रायपुर–कोरबा के बीच संचालित यात्री ट्रेनों में लगातार...

More Articles Like This