कनकेश्वर धाम में गूंजा हर-हर महादेव, कांवरिया संघ ने लगाया भव्य भंडारा,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर कनकेश्वर धाम में आस्था और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से हो रही भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में शिवभक्त भगवान कनकेश्वरनाथ महादेव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे। पूरे धाम में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष गूंजते रहे।


इस पावन अवसर पर कोरबा कांवरिया संघ की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भगवान शिव को विधिवत महाप्रसाद का भोग लगाने के बाद कन्या पूजन किया गया। इसके पश्चात कनकेश्वर धाम पहुंचे श्रद्धालुओं को आत्मीयता के साथ महाप्रसाद वितरित किया गया।
बारिश के बीच भी जारी रही श्रद्धालुओं की सेवा
भारी बारिश के बावजूद कोरबा कांवरिया संघ के सदस्यों का सेवा भाव कम नहीं हुआ। श्रद्धालुओं की सुविधा, भंडारे की व्यवस्था और महाप्रसाद वितरण में संघ के सदस्य पूरे उत्साह के साथ जुटे रहे। श्रद्धालुओं ने संघ की सेवा भावना की जमकर सराहना की।
इस अवसर पर नागरमल अग्रवाल, ठाकुर दास मनवानी, महेश अग्रवाल, दिनेश पटेल, राकेश नागरमल अग्रवाल, अर्जुन गुप्ता, नरेश अग्रवाल (बी.आर. सेल्स), मनीष मनवानी सहित कांवरिया संघ के अनेक सदस्यों ने सेवा कार्य में सहभागिता निभाई।
कनकेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब और कांवरिया संघ द्वारा की गई सेवा ने यह संदेश दिया कि जहां शिवभक्ति होती है, वहां सेवा भी साधना का रूप ले लेती है।
JB News Korba Chhattisgarh — मनीष जायसवाल
ऐसी ही छत्तीसगढ़ और कोरबा से जुड़ी ताजा खबरों के लिए JB News Korba को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें, कमेंट करें और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

JBNewsKorba #Korba #Chhattisgarh #KankeshwarDham #SawanSomvar #HarHarMahadev #BolBam #KanwariyaSangh #Mahaprasad #Bhandara #Mahadev #ManishJaiswal

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में झाड़ी साफ करते समय निकला कोबरा, युवक को डसा; स्नेक कैचर ने बिल खोदकर पकड़ा,देखिए विडिओ

कोरबा। जिले के दादर क्षेत्र में सांप के काटने का मामला सामने आया है। घर के अंदर झाड़ी साफ...

More Articles Like This