अजगर ने किया बत्तख का शिकार, घर वालों ने आवाज दिया जब बाहर नहीं आया तो अंदर का नजारा देख रो पड़े घर परिवार।देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा – जिले के भूलसीडीह गांव में हीरा उरांव के फार्म हाउस में उस समय हड़कंप मच गया, जब सुबह उठ कर पाले हुए 3 बतखों को आवाज दिया उसमें से 2 बाहर आए और एक नहीं आया फिर क्यों बाहर नहीं आ रहा ये देखने के लिए बाड़े के अंदर झाक कर देखा तो उसमें अजगर ने एक बत्तख को अपना शिकार बना लिया था।

हीरा उरांव ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग से जुड़े वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख एवं वन विभाग सदस्य जितेंद्र सारथी को दी, सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी ने टीम के सदस्य राजू बर्मन एवं राकेश मानिकपुरी को मौके के लिए रवाना किया रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया और बाद में उसे उसके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

जितेंद्र सारथी ने आमजन से अपील की वन्यजीव हमारे आसपास के पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, यदि किसी घर, फार्म या गांव में सांप अथवा कोई अन्य वन्यजीव दिखाई दे तो घबराएं नहीं और उसे नुकसान न पहुंचाएं,तत्काल वन विभाग या अधिकृत रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

हेल्प लाइन में
8817534455,7999622151

- Advertisement -
Latest News

Scorpio के नीचे फंसा गाय का बछड़ा, लोगों ने मिलकर उठाई गाड़ी और बचाई जान; गौ सेवा समिति ने किया सुरक्षित रेस्क्यू,देखिए विडिओ

कोरबा। शहर के संजय नगर इलाके में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक गाय का बछड़ा अचानक...

More Articles Like This