कोरबा। शहर के संजय नगर इलाके में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक गाय का बछड़ा अचानक Scorpio वाहन के नीचे आ गया। हादसे के बाद बछड़ा वाहन के नीचे फंस गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना की जानकारी मिलते ही गौ सेवा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे। बछड़े को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए सभी लोगों ने मिलकर Scorpio वाहन को उठाया और काफी सावधानी से गाय के बछड़े को बाहर निकाला।
बछड़ा सुरक्षित बाहर निकलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। इस पूरे घटनाक्रम में स्थानीय लोगों और गौ सेवा समिति की तत्परता और एकजुटता की जमकर सराहना की जा रही है।
गौ सेवा ही परम धर्म
गाय और उसके बछड़े बेजुबान हैं। ऐसे में किसी मुसीबत में फंसे पशु की मदद करना इंसानियत और सेवा का बड़ा उदाहरण है। गौ सेवा को सबसे बड़ा पुण्य और परम धर्म मानते हुए लोगों ने जिस तरह एकजुट होकर बछड़े की जान बचाई, वह काबिले-तारीफ है।
बछड़े को सुरक्षित निकालने के बाद गाय भी अपने रास्ते चली गई। JB News Korba की ओर से उन सभी लोगों को धन्यवाद, जिन्होंने समय पर आगे आकर बेजुबान जीव की जान बचाने में मदद की।
गौ माता की जय! 🐄🙏
JB News Korba | Manish Jaiswal
कोरबा और छत्तीसगढ़ की ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए JB News Korba को Subscribe करें, खबर को Like करें, Comment करें और Share जरूर करें।

















