Sunday, February 15, 2026

“नारायणी सेना समिति कोरबा द्वारा भक्तिमय संकीर्तन आयोजन”

Must Read

Jb news Korba. नारायणी सेना समिति कोरबा द्वारा 27/28 dec 2025 को नमो नारायणी उत्सव कराना तय किया गया है। उसके प्रचार हेतु 13 संकीर्तन करने का निश्चय किया है ताकि घर घर दादीजी की महिमा का बखान हो सके इस हेतु पहला संकीर्तन कोरबा के दादीजी के प्राचीन मंदिर श्री पंचदेव मंदिर में बहुत ही भावपूर्ण रूप से किया गया। हर घर नारायणी का प्रण लिए हुए नारायणी सेना समिति कोरबा द्वारा दूसरा संकीर्तन का आयोजन दादीजी के भक्त श्री राकेश अनीता सिंघल जी के घर डी डी रोड। कोरबा। में 28/01/2025 को सफलता पूर्वक किया गया। इस पवित्र अवसर पर 100-110 भक्तजन उपस्थित रहे और भक्ति रस में सराबोर हुए।

इस कीर्तन का मुख्य उद्देश्य सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाना है। कीर्तन का संचालन श्री अमित अग्रवाल, श्री ऋतुराजअग्रवाल ,श्रीमती लीना अग्रवाल , श्रीमती गिरजा सुलतानिया , श्रीमती अर्चना अग्रवाल, श्रीमती मनीषा मोदी , श्री सत्यम अग्रवाल द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने मधुर भजनों से वातावरण को दादीमय बना दिया।

नारायणी सेना समिति सभी भक्तों का आभार व्यक्त करती है और आशा करती है कि हर घर नारायणी वाला संकल्प पूरा कर सके।

- Advertisement -
Latest News

बुलडोजर चला नक्सलियों के स्मारक पर , देखिए वीडियो

नक्सलियों के आधार स्तम्भ पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हुई है। सुकमा जिले के बुर्कलंका में वर्ष 1998...

More Articles Like This